कब्ज का अचूक उपाय और इलैक्ट्रोहोम्योपैथी

 सुबह के समय पेट साफ न होने से सारा दिन खराब हो जाता है ,किसी भी कार्य मे मन नही लगता ,ज्यादातर लोग इस बात को समझ ही नहीं पाते कि खराब खान-पान, तली भुनी चीजों का सेवन और अनहेल्दी फूड्स का नियमित सेवन हमारी सेहत को बिगाड़ रहा है लेकिन जब इन सब चीजों का सेवन करने के बाद अगले दिन हमारे लिए पेट साफ करना मुश्किल हो जाता है। तब बहुत  परेशानी का सामना करना पडता है , हालात ये हैं कि आज के समय में आधे से ज्यादा लोगों का पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है।

 




पेट साफ करने के लिए लोगों को चूर्ण के साथ-साथ गोलियां तक खानी पड़ती है लेकिन उसका असर भी एक दो दिन तक ही रहता है। सही से पेट न साफ हो पाने के कारण लोगों को कब्ज होने लगती है और तबीयत बिगड़ने लगती है। आपको शायद ये मामूली बात लग रही हो लेकिन अगर पेट सही से साफ न हो तो आपके लिए परेशानियां बढ़ने लगती है,और बहुत सारे रोग शरीर मे बढने लगते है ।







आज इस लेख में हम आपको प्राकृतिक रूप से पेट की सफाई करने का उपाय बता रहे हैं। आइए जानते है कब्ज को हमेशा के लिए कैसे खत्म किया जाए ।






अगर आपका पेट रोजाना की तरह साफ नहीं होता है और आपका खाना खाने का भी मन नहीं करता है तो आपको रोजाना सुबह के समय आधा लीटर गुनगुना पानी पीना चाहिए। 




पेट साफ न होना एक साथ कई बीमारियों को न्यौता देता है और अगर ये समस्या ज्यादा दिनों तक रहती है तो आप बवासीर का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस समस्या को जल्द से जल्द हल करें। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को कुछ दिनों तक रोजाना सुबह नाश्ते में संतरे का रस पीना चाहिए ।






 संतरे का जूस पीने से मलत्याग में आसानी होती है, जो कि प्राकृतिक है और ये आपकी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। इन्ही प्राकृतिक फार्मूलो के साथ अगर आप काफी लम्बे समय से कब्ज से परेशान है और कई दवाईया और चूर्ण खा कर थक चुके है तो आज हम आप को बताते है एक हर्बल और कारगर चिकित्सा विज्ञान के बारे मे जिसकी मेडिसिन कब्ज पर रामबाण का काम करती है ।


इस चिकित्सा विज्ञान का नाम है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी जी हाॅ इस चिकित्सा विज्ञान मे सभी मेडिसिन पूर्णतः हर्बल पेड पौधो के अर्क से तैयार की जाती है और इनका कोई दुष्प्रभाव भी नही होता है तथा इन दवाओ को बनाने का जो तरीका है उसके कारण यह कब्ज व अन्य रोगो पर बहुत तेजी से बिना किसी नुकसान के कार्य करती है ।
इलैक्ट्रोहोम्योपैथी मे कब्ज के लिए स्लास रामबाण मेडिसिन है । पेट साफ होने पर आप अपने आप को बहुत हल्का महसूस करते है । 






इसकी औषधिया अपने इलैक्ट्रोहोम्योपैथ चिकित्सक के परामर्श के बाद ही सेवन करे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Calf muscles pain and electrohomoeopathy

वेरीकोज वेन्स कारण, लक्षण और उपचार

क्यो अपनाये इलैक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली को ?