संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर्निया कारण लक्षण और इलैक्ट्रोहोम्योपैथी

चित्र
  क्या है हर्निया ? हर्निया में मनुष्य की पेट की मांसपेशिया कमजोर हो जाती हैं और उनके अंदर से आंतें या कोई कंटेंट बाहर आने लगता है और लेट जाने पर वापस चला जाता है, बहुत बार हर्निया में खड़े होने में, खांसने में या कोई अन्य कार्य करने में परेशानी होने लगती है और लेट जाने पर इससे आराम मिलता है। कब होता है हर्निया ? हर्निया की समस्या तब उत्त्पन्न होती है जब पेट में से कोई अंग या मांसपेशी या ऊतक किसी छेद की सहायता से बाहर आने लगता है। उदाहरण के लिए, बहुत बार आंत, पेट की कमजोर दीवार में छेद करके बाहर आ जाती हैं। पेट में हर्निया होना सबसे आम हैं, लेकिन यह जाँघ के ऊपरी हिस्से, बीच पेट में और ग्रोइन क्षेत्रों (पेट और जाँघ के बीच का भाग) में भी हो सकता है। इसके लक्षण आमतौर पर दिखाई नहीं देते हैं पर कभी कभी तीव्रता से दर्द होना हर्निया में काफी सामान्य होता है और इसी से हम पहचान सकते हैं कि हमे हर्निया की समस्या है। आमतौर पर हर्निया जानलेवा नहीं होता है, लेकिन यह अपने आप सही नहीं होता है। कभी-कभी हर्निया से होने वाली खतरनाक जटिलताओं को रोकने के लिए या समाप्त करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो